आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पार्सल विशेष गाड़ी प्रयागराज झांसी का परिचालन
प्रयागराज (मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, उ म रे)। कोविड - 19 के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत संपूर्ण राष्ट्र में लॉकडाउन लागू है और इसको आगे विस्तारित कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान रेल प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पार्सल विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्वघोषित इस गाड़ी को विवरणानुसार विस्तारित किया जा रहा है। गाड़ी संख्या : 00436 प्रयागराज - झांसी / 00435 झांसी - प्रयागराज पार्सल विशेष गाड़ी जिसकी संरचना : एसएलआर - 01 या वीपी - 01 है। जिसकी परिचालन की फ्रीक्वेंसी : दैनिक होगी। परिचालन की अवधि : प्रयागराज से दिनांक 16.05.2020 से 31.05.2020 तक व झांसी से दिनांक 16.05.2020 से 31.05.2020 तक है। गाड़ी संख्या 00436 प्रयागराज से झांसी प्रयागराज जंक्शन से प्रातः 7 बजे, मानिकपुर प्रातः 8 : 35 - 8 : 40 बजे, चित्रकूटधाम कर्वी 9 : 10 - 9 : 15 बजे, बांदा 10 : 15 - 10 : 20 बजे, महोबा जं 11 : 10 - 11 : 15 बजे और झांसी 13 : 40 बजे पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 00435 झांसी - प्रयागराज झांसी से प्रातः 7 बजे चलकर उपरोक्त समसयसारिणी के अनुसार ही प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। व्यापारियों हेतु आवश्यक सूचना है कि आप ज़रूरी सामान उत्तर मध्य रेलवे के पार्सल घरों से बुक करा कर भेज सकते हैं। पार्सल बुकिंग से जुड़ी जानकारी पार्सल घर, मंडल कार्यालय या कमर्शियल कंट्रोल के निम्न नंबरों से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रयागराज- 9794837343,9794837285
आगरा- 9760537860
झांसी- 9794831208, 05102446066