जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन सेन्टर में बेहतर सफाई कराने के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद (जिला सूचना अधिकारी)। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने श्री बाबूसिंह दददू जी कृषि पी पी कालेज कमालगंज, फर्रूखाबाद में बने क्वॉरेंटाइन सेन्टर का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्वॉरेंटाइन सेन्टर में गन्दगी पाई गई। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को तत्काल बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवासियों से स्वयं बात कर भोजन गुणवत्ता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन सेन्टर किचन का निरीक्षण कर भोजन गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भोजन बनाते समय सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि खाना बनाने के बाद उसे ढक कर रखा जाए।